बरेली: देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी- धर्मपाल सिंह 

बरेली: देश हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी- धर्मपाल सिंह 

बरेली। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि देश और समाज के हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। यदि जनसंख्या पर काबू नहीं पाया गया तो रहने को भी जगह नहीं मिलेगी। सिंह ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा कि यूपी में कानून और इंसाफ का राज्य है। यह स्वर्णिम काल है। यहां उत्तम कानून व्यवस्था है, जो विकास में सहायक है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गाय को सड़को पर छोड़ने वाले किसानों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल जाना पड़ेगा। 

उन्होने कहा कि जिले में निराश्रित गोवंश के लिए भूसा बैंक स्थापित किये गए हैं। ब्लॉक प्रमुखों ने अपने स्तर से 50-50 क्विंटल भूसा दान करने की बात कही है। समाज के लोग भूसा दान कर रहे है और सरकार ब्लॉक स्तर पर भूसा खरीद भी रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांवश को चारे, भूसा, पानी, रहने और प्रकाश की अव्यवस्था न हो, गाय ठीक से रहे। इसको लेकर अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए गए है। निराश्रित गोवंश की सेवा के लिए बरेली यूपी में रोल मॉडल बने।

गौ तस्करी मामले में धर्मपाल सिंह ने कहा कि पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थी। जब से भाजपा सरकार आई है तब से कसाई कांप रहे हैं। इसी माह के अंत तक सभी गौचर भूमि को मुक्त कराया जाएगा। मुक्त कराई गई जमीनों पर हरा चारा लगाने की व्यवस्था की जाएगी। बरेली में जमीनों को चिन्हित किया गया है। इसी माह के अंत तक सभी गौचर भूमि को मुक्त कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- बरेली: बच्चा वार्ड में बढ़ाए जाएंगे बेड, 40 मरीज भर्ती

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: वाटर कूलर और हैडपंपों की हालत खराब, पानी छोड़ा...इधर-उधर भटक रहे लोग
बदहाली: खराब पड़े हैं नगर के आरओ सिस्टम, पीने को शुद्ध पानी नहीं 
Kanpur Fire: आग से एक हजार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख...किसानों के चेहरे पर छलका दर्द, बोले- पूरी तरह हो गए बर्बाद
Kanpur IIT के नए निदेशक बने प्रो. मणींद्र अग्रवाल...सितंबर 2023 से खाली था पद, इन मामलों को लेकर रहे काफी चर्चित
संभल : चुनाव में लगी अनुबंधित बसें तो दिक्कतों से जूझ रहे यात्री, 40 में से महज पांच बसें ही मार्ग पर दौड़ रहीं
पीलीभीत: धूप ने दिखाए तेवर..सुने पड़ गए मतदान केंद्र, मतदाताओं की संख्या हुई कम