गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे असम दौरे पर, कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुवाहाटी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर तीन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को असम के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शाह दोपहर में यहां पहुंचेंगे और दो अलग-अलग स्थानों श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र तथा खानापारा वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा- NGO की नया NRI आयोग गठित करने की याचिका पर करें फैसला

केंद्रीय गृह मंत्री कामरूप जिले के चांगसारी क्षेत्र के मोलोंग में बनाए जाने वाले राष्ट्रीय फॉरेन्सिक विज्ञान विश्वविद्यालय के गुवाहाटी परिसर की आधारशिला रखेंगे। परियोजना का पहला चरण 2026 तक और दूसरा चरण 2030 तक पूरा होने की उम्मीद है। शाह इसी स्थान पर असम पुलिस का ‘सेवा सेतु’ मोबाइल ऐप भी शुरू करेंगे।

असम पुलिस और सेंट्रल फॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटॅरी (सीएफएसएल) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित इस ऐप की मदद से लोग प्राथमिकी तथा गुमशुदा व्यक्तियों को लेकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे और पुलिस थाने पहुंचे बिना किरायेदारों का सत्यापन तथा अन्य कार्य हो सकेंगे।

शाह विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 44,703 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री पहले शर्मा की सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 11 मई को राज्य का दौरा करने वाले थे, लेकिन मणिपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण इसे स्थगित कर दिया।

ये भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर: तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

संबंधित समाचार