Tanakpur News : राज्यपाल बोले- देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म की ओर आकर्षित करता मायावती आश्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) शुक्रवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान जनपद चम्पावत के लोहाघाट स्थित अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। आश्रम भ्रमण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा और प्रशंसा की। 

राज्यपाल ने कहा कि यहां की प्रकृति तनाव मुक्त करने में मददगार है। उन्होंने कहा कि यह आश्रम देश-विदेश के लोगों को आध्यात्म की ओर आकर्षित करता है, उन्होंने मायावती में संचालित हो रहे धर्मांर्थ चिकित्सालय की सेवाओं व सुविधाओं की सराहना की। 

धर्मांर्थ चिकित्सालय के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद ने राज्यपाल को आश्रम के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1901 में स्वामी विवेकानंद यहां आए थे, उन्होंने यहां पर एक सप्ताह तक प्रवास किया था। 

समय-समय पर यहां निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं, जहां सैकड़ों मरीजों का उपचार व ऑपरेशन विदेशी डॉक्टरों द्वारा किए जाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि हम अद्वैत मायावती आश्रम में खड़े होकर 350 किलोमीटर का हिमालय दर्शन इसी स्थान में खड़े रहकर कर सकते हैं। जिसमें हम नंदा देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ के पहाड़ों को भी देख सकते हैं। 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह पींचा, राज्यपाल के परिसहाय मेजर तरुण कुमार व विशेष कार्याधिकारी डीपी नोटियाल, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चन्द्र पन्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल समेत अधिकारी व आश्रम के प्रबंधक स्वामी सुह्रदानंद, स्वामी एकदेवानंद, स्वामी आत्मविदानंद, स्वामी क्षमानंद, स्वामी मथुरानंद, स्वामी ध्यानस्थानंद, कीर्ति बगौली व त्रिभुवन उपाध्याय व हेलीपेड पर आगमन पर विधायक चम्पावत प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। 

यह भी पढ़ें- Kashipur News : राह चलते वाहनों की जांच करेगा मोबाइल प्रदूषण जांच संयत्र

 

संबंधित समाचार