Kashipur News : सेना में लेफ्टिनेंट तकनीकी अधिकारी बने दीपांशु, परिजनों ने बेटे को लगाये स्टार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अरुण कुमार, काशीपुर, अमृत विचार। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी गया बिहार में आयोजित पासिंग आउट परेड में चार वर्ष के अथक प्रयास के बाद काशीपुर के दीपांशु पंत ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट तकनीकी अफसर बनकर क्षेत्र एवं प्रदेश का मान बढ़ाया है।

शनिवार को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी बिहार के गया में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कंटिंजेंट को लीड करते हुए ग्राम भीमनगर खरमासा निवासी सूबेदार मेजर राजीव पंत के छोटे पुत्र दीपांशु पंत ने चार वर्ष की कठिन ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर भारतीय सेना में कोर ऑफ ऑर्डिनेंस में लेफ्टिनेंट (टेक्निकल ऑफिसर) के पद पर नियुक्त हुए हैं। 

इस दौरान परिजनों ने बिहार पहुंचकर दीपांशु को स्टार पहनाकर खुशी व्यक्त की। पिता सूबेदार मेजर राजीव पंत ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान भी दीपांशु ने उच्च कोटि का प्रदर्शन कर बेस्ट इन ड्रिल, बेस्ट इन हॉकी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया और मिस्टर ओटीए भी रहे। लेफ्टिनेंट दीपांशु बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी आरंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अखनूर, चंडीगढ़, फिरोजपुर, भोपाल तथा बेंगलुरु में हुई है। 

बेंगलुरु से इंजीनियरिंग करते समय ही सर्विस सिलेक्शन बोर्ड कपूरथला (पंजाब) से उनका टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत चयन हो गया। दीपांशु ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, गुरुओं और सहपाठियों को दिया है, जो समय-समय पर मार्गदर्शन और उत्साहित करते रहे। लेफ्टिनेंट दीपांशु पंत सैनिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं और अपने परिवार के पांचवीं पीढ़ी के फौजी हैं, जो देश को अपनी बहुमूल्य सेवाएं देंगे। 

उनकी माता सुधा पंत गृहणी हैं। बड़े भाई मयंक पंत दिल्ली की एक कंपनी में आईटी इंजीनियर हैं। वर्तमान में वह कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर सोसायटी में रहते हैं। यह समाचार सुनकर पड़ोसी डॉ. केसी जोशी ने हर्ष व्यक्त कर कॉलोनी में मिठाई बांटी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज