रामनगरः ट्रेन की चपेट में आये होमगार्ड की मौत, नैनीताल में ड्यूटी पर था तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर में ट्रेन से कटकर एक होमगार्ड की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। यह हादसा सोमवार की देर रात हुआ। 

रात को शंटिंग के दौरान रेलवे यार्ड एरिया में 34 वर्षीय धर्मपाल सिंह पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम चिलकिया रामनगर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक के दोनों पाँव धड़ से अलग हो गए थे। 

जीआरपी इंचार्ज सरोज रानी काम्बोज ने बताया कि मृतक होमगार्ड था। इसकी वर्तमान में नैनीताल ड्यूटी चल रही थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सरकारी अस्पताल में धर्मपाल का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें- काशीपुर से पुलिस कस्टडी से हथकड़ी समेत बंदी फरार, बॉर्डर सील कर की चेकिंग, फिर भी नहीं लगा सुराग

संबंधित समाचार