खटीमा: सफाई करने के नाम पर सोने के गहने उड़ाए, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। गहने साफ करने के नाम पर एक महिला की अंगूठी व मंगलसूत्र उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

कोतवाली पुलिस के अनुसार वार्ड संख्या 18, शारदा विहार कालौनी निवासी विभा गुप्ता ने तहरीर में कहा है कि 22 जून की दोपहर एक व्यक्ति ने जेवर साफ करने की बात कह उसकी बिछिया व पायल साफ कर उसे वापस कर दी। जिससे संतुष्ट होने के बाद उसने 2 अंगूठी, 2 तोले का मंगलसूत्र भी सफाई के लिए दे दिया।

आरोपी अंगूठी व मंगलसूत्र को पाउडर में डाल कर साफ करने उसने के बाद एक पैकेट उसे थमाया और कहा कि 10 मिनट बाद खोलना यह अच्छी तरह साफ हो जाएंगे। यह कह कर वह चला गया। दस मिनट बाद पैकेट खोला तो उसमें छोटे-छोटे पत्थर निकले। उसने बाहर आकर देखा तो आरोपी फरार था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार