बरेली: होटल मालिक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होटल मालिक के बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो हड़कंप मच गया।

थाना कोतवाली के सिविल लाइंस जंक्शन रोड पर रहने वाले एक होटल के मालिक के 20 वर्षीय बेटे ने आज सुबह 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। इस दौरान वहां बाइक लेने आए युवक ने उसको फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आखिर युवक ने क्यों फांसी लगाई। इस बारे में परिवार के लोगों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। 

ये भी पढे़ं- बरेली: लाइसेंसी बंदूक के साथ शख्स का वीडियो वायरल, तफ्तीश में जुटी पुलिस

 

 

संबंधित समाचार