हल्द्वानी: समूह ग परीक्षार्थियों को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार को जिले के 89 परीक्षा केंद्रों में 30456 परीक्षार्थी देंगे समूह ग की परीक्षा

कांवड़ यात्रा होने के कारण हरिद्वार के परीक्षा केंद्रों को अल्मोड़ा और बागेश्वर में किया गया है शिफ्ट शनिवार को उमड़ेगी हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन में परीक्षार्थियों की भीड़

हल्द्वानी, अमृत विचार। रविवार को प्रदेशभर में समूह ग की परीक्षा होनी है। राज्य परिवहन निगम ने परीक्षार्थियों के आवागमन की सुविधा के लिए परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की है। परीक्षार्थियों को यह सुविधा शुक्रवार से मंगलवार तक मिलेगी।

हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र दिखाकर निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम द्वारा इससे पूर्व भी फरवरी में आयोजित हुई पटवारी-लेखपाल के परीक्षार्थियों को निगम की बसों में निशुल्क यात्रा प्रदान की गई थी।

समूह ग की परीक्षा के लिए जिले में 89 परीक्षा केंद्र  बनाए गए हैं और इन केंद्रों में 30456 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कांवड़ यात्रा होने के कारण हरिद्वार में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। जिससे अल्मोड़ा और बागेश्वर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बाहरी जिलों से आने वाले परीक्षार्थी भी हल्द्वानी से गुजरते हुए इन परीक्षा केंद्रों में जाएंगे जिससे रोडवेज स्टेशन में शनिवार को भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जिले में नैनीताल के अलावा हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, रामनगर और कालाढूंगी में परीक्षा केंद्र हैं। अल्मोड़ा में 36 और बागेश्वर में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: धारचूला में भूस्खलन से 25 जानें खतरे में आई, 50 परिवारों का कटा संपर्क

 

संबंधित समाचार