हल्द्वानी: मार्ग बदलने से बढ़ा किराया... दिल्ली मार्ग में कांवड़ के चलते बसें लेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें कांवड़ यात्रा के कारण लग रहे जाम से स्टेशनों पर समय से नहीं पहुंच पा रही हैं। मार्ग परविर्तित करने के बाद बसों को जाम से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में निगम ने बसों का किराया बढ़ा दिया है। दिल्ली के लिए साधारण बस में 80, एसी में 125 और वाल्वो में180 रुपये अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। 

परिवहन निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली मार्ग में परिवर्तित मार्ग से आने-जाने के कारण बसें निर्धारित समय से 3 से 5 घंटे लेट पहुंच रही हैं। परिवर्तित मार्ग में भी कई जगह जाम लगने के कारण बसें लेट आ -जा रही हैं।

यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली आने-जाने वाली बसें काशीपुर-बिजनोर-मीरपुर-मेरठ जबकि दूसरे मार्ग में मुरादाबाद-संभल-चन्दौसी-अनूपशहर-दिल्ली जाएंगी। मार्ग बदलने से निगम ने घाटा भी बढ़ने की उम्मीद जताई है। 

संबंधित समाचार