OMG 2 Teaser : 'रख विश्वास तू है शिव का दास', भोलेनाथ के लुक में नजर आए अक्षय कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , का टीजर रिलीज हो गया है। 

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा,रख विश्वास। टीजर की शुरुआत होती है पंकज त्रिपाठी से। बैकग्राउंड में कहा जाता है- 'ईश्वर है या नहीं, इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है। पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करते हैं। फिर चाहे वह नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या फिर आस्तिक कांति शरण तकलीफ में लगाई हुई पुकार उसे हमेशा अपने बंदों तक खींच ही लाती है। 

टीजर में यह भी दिखाया गया कि पंकज त्रिपाठी का परिवार प्रॉब्लम में है। इसके बाद अक्षय कुमार भगवान शिव बनकर एंट्री करते हैं और पंकज त्रिपाठी पर अपनी कृपा बरसाते हैं। अक्षय कहते हैं, "रख विश्वास, तू है शिव का दास। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें : Shweta Tiwari Photos : ब्लैक साड़ी में श्वेता तिवारी ने फ्लॉन्ट किया टोन्ड फिगर, नजाकत भरी अदाओं से लूट लिया दिल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज