Bhojpuri : आम्रपाली ने शादीशुदा निरहुआ संग रचाई शादी? मंडप में बैठे दिखे दोनों... तस्वीर वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी में अक्सर ही आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की शादी की चर्चाएं होती रहती हैं। एक बार फिर आम्रपाली और निरहुआ की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसे देख लग रहा है कि दोनों ने शादी करली है। दरअसल वायरल फोटो में निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में दिखाई दे रहें हैं।

https://www.instagram.com/p/CvMAexQKtYZ/

आपको बता दें कि एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बन रही अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली भोजपुरी फिल्म मंडप का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म मंडप के फर्स्ट लुक में निरहुआ और आम्रपाली शादी के मंडप में नजर आ रहे हैं। निर्माता रौशन सिंह की फिल्म मंडप की कहानी सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्दगिर्द होने वाली है।

इस फिल्म को आनंद सिंह ने निर्देशित किया है। फिल्म मंडप को लेकर निरहुआ ने कहा कि हमारी फिल्म बेहद खास है। यह जब भी रिलीज हो, इसे जरूर देखें। हम सबों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है। इस फिल्म की कहानी ने मुझे बेहद आकर्षित किया था। उम्मीद है फिल्म दर्शकों को भी बेहद पसंद आने वाली है।

फिल्म मंडप की सह निर्माता शर्मिला आर सिंह ने बताया कि फिल्म के संवाद से लेकर गीत संगीत तक बहुत अच्छे हैं। फिल्म मंडप के संगीतकार ओम झा हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, अरविन्द तिवारी, उमा लाल यादव हैं। लेखक मनोज पांडे हैं। 

ये भी पढ़ें:- मोहनलाल ने 63 साल की उम्र में किया इंटेंस वर्कआउट, उठाया 100 किलो वजन... फैंस कर रहे पसंद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात