मुरादाबाद : फर्जीवाड़े में मनी सर्कुलेशन कंपनी के जीएम समेत चार पर एफआईआर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट के आदेश पर मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज, 20 लाख रुपये हड़पने का महाप्रबंधक पर लगाया आरोप

मुरादाबाद, अमृत विचार। मनी सर्कुलेशन कंपनी के महाप्रबंधक व अन्य चार लोगों के विरुद्ध मझोला थाने में केस दर्ज हुआ है। यह रिपोर्ट मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) कोर्ट के आदेश पर थाने में दर्ज हुई है। आरोप है कि कंपनी के महाप्रबंधक व अन्य लोगों ने मिलकर 50 लोगों के जमा 20 लाख रुपये हड़प लिए हैं।

मझोला थाना क्षेत्र के नवैनी गद्दी थाना हजरत नगर के निवासी धर्मपाल सिंह ने बागपत जिले के हरचंदपुर के ब्रह्मपाल सिंह, ठाकुरद्वारा के ताजेंद्र सिंह, देवधाम कॉलोनी बिलारी के कपिल सिरोही व स्टॉफ ग्लोबल इंडिया के राहुल मलिक को नामजद किया है। धर्मपाल का कहना है कि उनके माध्यम से कंपनी ने 50 लोगों के 20 लाख रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई। 

अब कंपनी संबंधित लोगों के जमा रुपये वापस नहीं कर रही है। पीड़ित का कहना है कि महाप्रबंधक ब्रह्मपाल सिंह व ताजेंद्र सिंह ने उसे भिन्न तिथियों में चार चेक दिए थे, जो बाउंस हो गए। फिर 25 सितंबर 2022 को शाखा प्रबंधक कपिल सिरोही, राहुल मलिक ने उसे रुपये लौटाने के बहाने फोन कर सेंटमेरी स्कूल के पास बुलाया था। जहां उससे कहा कि उन लोगों ने महाप्रबंधक ब्रह्मपाल सिंह व ताजेंद्र सिंह के कहने पर जमा रुपये हड़प लिए हैं। यह कहकर आरोपियों ने उसे गालियां दीं और मारा भी। आरोप है कि दोनों ने उसे और उसके परिवार को जान से मार देने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें:- हेपेटाइटिस उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है पाकिस्तान: आरिफ अल्वी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात