बरेली: हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट पर चौकी इंचार्ज और सिपाही का लिखा नाम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना शाही क्षेत्र के दुनका चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला बिजनौर के रहने वाले कांस्टेबल नीरज कुमार 2021 से थाना शाही के दुनका चौकी में तैनात हैं। बीती रात 1 बजे के समय उन्होंने दुर्गा चौकी में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है उन्होंने खुदकुशी की कोशिश करने से पहले चौकी प्रभारी और एक सिपाही के खिलाफ नोटिस भी लिखा है। उसके बाद उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चला

यह लिखा सुसाइड नोटिस में
सुसाइट नोट
ठाकुर साहब राम-राम यह नोट मैं आपको इसलिए भेज रहा है। ताकि इन दोनों चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा ने मुझे काफी दिनों से परेशान कर रखा है। हर समय मेरी बेइज्जती करते हैं। जिसे में बर्दाशत नहीं कर पा रहा। यह हर गलत काम में लिप्त हैं। यह मुझे चौकी से भी हटाना चाहते है। मैं इनकी प्रताड़ना (हरैसमेंट) काफी दिनों से झेल रहा हूं। थाना प्रभारी भले आदमी हैं और बेहतर अधिकारी हैं। इसलिये इन्हें कुछ पता नहीं है। ठाकुर साहब लेकिन आप से उम्मीद  करता है कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। ताकि आने वाले समय में ये लोग किसी और के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार न कर सकें। आप सच्चे पत्रकार हैं।

राम-राम मुझे माफ कर देना यह नोट मेरे शेविंग बॉक्स में रखा है।-नीरज चौधरी

ये भी पढ़ें- बरेली: टैक्स बिल ठीक कराने के लिए सात साल दौड़े राम औतार, अब मिली राहत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज