बरेली: चौकी इंचार्ज और सिपाही से परेशान हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लगाए आरोप, SSP ने दोनों को किया निलंबित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना शाही क्षेत्र के दुनका चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें सिपाही ने खुद को गोली मारने से पहले एक पत्र लिखा है। पत्र में चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया है। 

बता दें जिला बिजनौर के रहने वाले कांस्टेबल नीरज कुमार 2021 से थाना शाही के दुनका चौकी में तैनात हैं। बीती रात 1 बजे के समय उन्होंने दुर्गा चौकी में सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिसके बाद उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

पत्र में ये लिखा
ठाकुर साहब राम-राम यह नोट मैं आपको इसलिए भेज रहा है। ताकि इन दोनों चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा ने मुझे काफी दिनों से परेशान कर रखा है। हर समय मेरी बेइज्जती करते हैं। जिसे में बर्दाशत नहीं कर पा रहा। यह हर गलत काम में लिप्त हैं। यह मुझे चौकी से भी हटाना चाहते है। मैं इनकी प्रताड़ना (हरैसमेंट) काफी दिनों से झेल रहा हूं। थाना प्रभारी भले आदमी हैं और बेहतर अधिकारी हैं। इसलिये इन्हें कुछ पता नहीं है। ठाकुर साहब लेकिन आप से उम्मीद  करता है कि इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। ताकि आने वाले समय में ये लोग किसी और के साथ ऐसा अभद्र व्यवहार न कर सकें। आप सच्चे पत्रकार हैं।

राम-राम मुझे माफ कर देना यह नोट मेरे शेविंग बॉक्स में रखा है।-नीरज चौधरी

वहीं इस मामले पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि दुनका चौकी में तैनात हेड कांस्टबेल ने आत्महत्या का प्रयास किया था। घायल सिपाही का मेरठ में उपचार कराया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहां उनके परिजन और पुलिस टीम भी है। घायल हेड कांस्टबेल ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर आरोप लगाए हैं। चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 

ये भी पढे़ं- बरेली: हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट पर चौकी इंचार्ज और सिपाही का लिखा नाम

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज