अंतर्राष्ट्रीय बिल्ली दिवस: सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने की चाह ने बढ़ाई पर्शियन बिल्लियों की मांग

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

पेट शॉप मालिक दुबई, रूस और अमेरिका से मंगा रहे बिल्लियां

बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लाइक पाने की चाह ने बरेली में भी पर्शियन बिल्लियों की मांग बढ़ा दी है। पेट शॉप के मालिक दुबई, थाईलैंड, अमेरिका और रूस से आर्डर देकर इन बिल्लियों को मांगा रहे हैं। इन बिल्लियों की कीमत 75 हजार से 3.5 लाख तक है। विदेश से पर्शियन बिल्ली के आने में तीन से पांच माह का समय लगता है। ढेर सारे बाल और अतरंगी हकरतों के चलते इन बिल्लियों का आकर्षण लोगों के बीच बना हुआ है। बरेली में कोरोना काल में जहां इन बिल्लियों की संख्या 10 हजार के आसपास थी, अब बढ़कर 15-20 हजार हो गई है।

एक्टिव, फ्रेंडली होती है पर्शियन बिल्ली, इसीलिए महंगी
हार्टमन रोड स्थित पालतू पशु व्यापारी अलीम बताते हैं कि पर्शियन बिल्ली अन्य बिल्ली के मुकाबले अधिक एक्टिव और फैमिलियर होती हैं। इनमें कई प्रकार की प्रजातियां होती हैं। पर्शियन बिल्ली के लंबे बाल होते हैं, उनका चेहरा गोल और मुंह छोटा होता है। इसे फारसी लांग हेयर और शिजारी, पंच, डॉल के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल्ली की उम्र 10 से 17 वर्ष तक होती है।

कुत्ते की अपेक्षा कम देखभाल
आमतौर पर पर्शियन बिल्लियों की कुत्तों की तरह अधिक देखभाल नहीं करनी होती है, इसलिए भी इनकी मांग अधिक रहती है। ये बिल्लियां कुत्तों की अपेक्षा कम खाना, कम घूमना और अधिक समझदार होती हैं। इनकी देखभाल में खाना, क्लीनिंग, नेल डिजाइनिंग, हेयर कट, वैक्सीनेशन का विशेष ख्याल रखना होता है।

सोफे या गोद में बैठना पसंद करती हैं
सिटी स्टेशन के पास रहने वाले खान इकबाल अख्तर ने बताया कि उनके पास लगभग 8 अलग-अलग प्रजातियों की बिल्लियां हैं। बिल्लियों की प्रजातियों में ब्रिटिश शार्ट हेयर, टर्किश अंगोरा, पर्शियन, रेड हिमालय हैं। बताया कि इन प्रजातियों की बिल्लियों के अलावा पर्शियन बिल्ली की कई विशेषताएं है। इंडियन कैट्स अनजानों के पास नहीं आतीं। इनके मुकाबले पर्शियन कैट अजनबियों से भी घुल मिल जाती हैं। इनकी देखभाल आसान है। पर्शियन बिल्ली को सफाई बहुत पसंद होती है। इन्हें सोफा या फिर अभिभावकों की गोद में बैठना पसंद होता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: लखनऊ मंडल में काम के कारण मुरादाबाद मंडल में 16 ट्रेनें निरस्त

संबंधित समाचार