बहराइच : महिला के पेट से निकाला 2.670 किलो का ट्यूमर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज में रविवार को सर्जन ने एक महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से 2.670 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला। डॉक्टर के मुताबिक आपरेशन न होने पर महिला की जान जा सकती थी।

कैसरगंज तहसील अंतर्गत ग्राम ऐनी निवासी खतीजा पत्नी जाफर काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। जिस पर महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सर्जन डॉक्टर कुमार शिशिर को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड जांच करवाया जिसमें महिला के पेट में बड़ा ट्यूमर दिखा। इस पर उसे ऑपरेशन के लिए बुलाया। रविवार को डॉक्टर कुमार शिशिर ने महिला का आपरेशन किया। 

डॉ कुमार ने बताया कि महिला के पेट से 2 किलो 670 ग्राम का ट्यूमर निकाला है। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद महिला सही है। डॉक्टर के मुताबिक अगर समय से महिला के पेड़ से टीम अन्ना निकाला जाता तो दूसरी बीमारी बनने के बाद जान भी जा सकती थी। महिला के सफल ऑपरेशन पर सीएमओ डाक्टर एसके सिंह और स्वास्थ्य सूचना शिक्षा अधिकारी बृजेश सिंह ने हर्ष जताया है।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में अनोखा आयोजन, यमुना नदी में तैरकर फहराया तिरंगा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रज्ञानानंदा से मिला चेक एंड मेट, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 विजेता को सीएम जोसेफ विजय ने दिया 50 लाख का पुरस्कार  
अमरोहा में सनसनीखेज घटना : कूड़ा बीनने वालों की बस्तियां अचानक खाली, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क
Birthday Special: बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रिया आज मना रही अपना जन्मदिन, शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया को मिल रही बधाईया
श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी : अब काशी की संकरी गलियों में रास्ता दिखाएगा Better Way' App, कई भाषाओं में करेगा काम
UP News : लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, सीएम योगी बोले-किसानों को मौसम की सटीक खबर मिलना जरूरी