रुद्रपुर: साक्ष्य छुपाने के आरोप में हत्यारोपी की मां गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। वर्ष 2022 में रंपुरा के युवक धारा कोली हत्याकांड में अपने बेटे के साथ मिलकर साक्ष्य छुपाने की आरोपी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,। इससे पहले हत्या के आरोप में मामा-भांजा जेल जा चुके हैं।

बताते चलें कि 17 सितंबर 2022 को रंपुरा निवासी धारा कोली अचानक लापता हो गया था और पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। कुछ दिनों की तफ्तीश के बाद पुलिस को 7 अक्टूबर 2022 को पीलीभीत में युवक धारा का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला था।

जांच में पता चला कि नशा तस्करी में जेल से जमानत पर आकर किच्छा निवासी छत्तरपाल ने उसकी हत्या की है। उसको धारा कोली पर पुलिस की मुखबिरी करने का शक था। 

पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेजने के बाद तफ्तीश को जारी रखा और हत्याकांड में हत्यारोपी के मामा की संलिप्तता पाते हुए उसे भी जेल भेज दिया। पुलिस की पड़ताल में पाया कि मामा के अलावा हत्यारोपी की मां शांति देवी ने भी अपने बेटे को बचाने के उद्देश्य से साक्ष्यों को छिपाया और पुलिस को बार-बार गुमराह किया था। जिस आधार पर पुलिस ने हत्यारोपी की मां को मंगलवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से जेल भेज दिया। 

संबंधित समाचार