Uttarakhand Weather: प्रदेशभर के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, देहरादून में सबसे अधिक बारिश का रिकार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, शनिवार को कुछ जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अगले दो दिन बारिश से थोड़ी राहत के आसार हैं। अगले सप्ताह के बाद फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 22 अगस्त के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के देहरादून और बागेश्वर जिले में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। दून में 1608.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 56 फीसदी अधिक है। बागेश्वर जिले में सामान्य से 174 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में अब तक 1561.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। हरिद्वार में सामान्य से 80 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गई। अब तक जिले में 1236 मिमी बारिश हो चुकी है।

टिहरी में सामान्य 41 प्रतिशत अधिक 943 मिमी, चमोली में 64 प्रतिशत अधिक 862.1 मिमी बारिश हो चुकी है, लेकिन पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा में सामान्य कम बारिश रिकाॅर्ड की गई है। अलबत्ता ऊधमसिंह नगर जिले में सामान्य 33 प्रतिशत अधिक यानी 1051.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

 

संबंधित समाचार