बरेली: जंक्शन पर कूड़ेदान गंदे मिलने पर लगाया जुर्माना
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन के स्वच्छता पखवाड़ा के रविवार को बरेली जंक्शन पर स्वच्छ आहार दिवस मनाया गया। इस दौरान जंक्शन की सभी खानपान यूनिट पर साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।
यूनिट पर मौजूद सभी वेंडरों को साफ सुथरी और पूरी वर्दी ही पहनने के बारे में जागरूक किया गया। निरीक्षण के दौरान कूड़ेदान गंदे मिलने पर संबंधित स्टॉल और ट्रॉली से लगभग 13 सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश कुमार सिंह , मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सलाउद्दीन अंसारी, टीटीआई सौरभ सक्सेना मौजूद रहे।
ये भी पढे़ं- बरेली: गाजियाबाद जा रहे शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, हार्ट अटैक की आशंका
