हल्द्वानी: लालकुंआ दुग्ध संघ प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल दुग्ध संघ के लालकुआं स्थित प्लांट में अमोनिया गैस का अचानक रिसाव हो गया। गैस रिसाव होने के चलते करीब 8 कर्मचारी इससे प्रभावित बताए जा रहे हैं।

जिनमें से दो कर्मचारियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल  एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि कुछ कर्मचारियों को हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल प्लांट को बंद कर दिया गया है। यह घटना सुबह की बताई जा रही है, आखिर प्लांट में गैस हिसाब कैसे हुआ हुआ इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार