बरेली: हिमांशु हत्या केस में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर किया था मर्डर फिर रेलवे ट्रैक पर फेंका शव 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हिमांशु के मर्डर में दूसरा आरोपी को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हिमांशू को शराब पिलाकर मर्डर करने के बाद उसका शव किला के शमशान भूमि फाटक के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था।

बता दें, थाना सुभाषनगर के मढ़ीनाथ यादव वाली गली में रहने वाले हिमांशु का 22 सितंबर को किला रेवले क्रांसिग के पास पुलिस को शव मिला था। इस मामले में किला पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मंगलवार को एक आरोपी शिवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आज दूसरे आरोपी राहुल को आज गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसके घर हिमांशु का आना-जाना था, जिसे वह नापसंद करता था। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। 21 सितंबर की रात उसे शराब पिलाकर वह लोग किला क्षेत्र में रेलवे क्रांसिग के पास ले गए और उसने गला दवा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: मौसम के बदलाव के साथ बढ़े डेंगू और बुखार के मरीज, OPD में लगी लंबी कतारें

संबंधित समाचार