अमेठी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप,  घायल युवक को लेकर परिजन पहुंचे समाधान दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजन गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुँचे। कार्रवाई के लिए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसडीएम ने अमेठी कोतवाली पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और घायल युवक को समुचित इलाज दिलाने का निर्देश दिया।

पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के नरैनी गांव का है जहाँ दो दिन पूर्व दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद सगे भाई साहिल,माँ आसिया बानो और बहनोई कमर ने घर मे घुसकर परवेज आलम की लोहे की रॉड और भरे सिलेंडर से हमला कर दिया। हमले में परवेज बुरी तरह घायल हो गया जिसके बाद उसके चाचा मासूक रजा उसे लेकर अमेठी सीएचसी पहुँचे जहाँ स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने के बाद वहां पर उपस्थित डॉक्टर ने देखने से मना कर दिया और बताया कि जब तक कोतवाली से सिपाही या कोई लिखित कॉपी नहीं आएगी तब तक कोई इलाज नहीं किया जायेगा। जिससे आहत होकर गंभीर अवस्था में युवक की दवा कराने के बाद अमेठी कोतवाली पहुँचे लेकिन सुनवाई नही हुई। पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजन घायल युवक को लेकर तहसील में चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे जहां एडीएम, एसडीएम तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। युवक की हालत गंभीर देख एसडीएम में अमेठी कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीड़ित को समुचित इलाज के लिए सीएससी पहुचाने का आदेश दिया।


ये भी पढ़ें -देवरिया नरसंहार पर बोले अखिलेश यादव- किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा...

संबंधित समाचार