हल्द्वानी:  शारदीय नवरात्र के साथ देवी की उपासना शुरू, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए हैं। घर-घर  स्थापना के साथ पहले दिन शैलपुत्री देवी का पूजन किया गया। प्रथम नवरात्र के मौके पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ी।

उपासकों ने अखंड दिये के साथ नौ दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू कर दी है और उपवास भी रखा है। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली तो घरों और मंदिरों में भजन गायन भी शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्र पर क्षेत्र के मंदिरों में विशेष सजावट की गई है।

शीतलाहाट, कालीचौड़, पिपलेश्वर, दत्तात्रेय, देवी मंदिर ऊंचापुल, कालू सिद्ध मंदिर, आंवलेश्वर मंदिर, राम मंदिर, शीशमहल शिव मंदिर, पंचेश्वर मंदिर आवास विकास, चारधाम मंदिर फतेहपुर गुजरौड़ा, लटूरिया बाबा आश्रम, सत्यनारायण मंदिर, बेलबाबा मंदिर समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

मंदिरों में लोगों ने देवी की पूजा अर्चना की और पारंपरिक परिधानों में मंदिर पहुंचे। भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला सुबह से ही मंदिरों में कतार लगी नजर आईं।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: डेंगू का प्रकोप - 121 संदिग्ध, 20 एलाइजा पॉजिटिव भर्ती

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज