रामपुर: जमीनी विवाद में देवर ने भाभी को गोली से उड़ाया, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। जमीनी विवाद के चलते देवर ने दो साथियों की मदद से भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। घटना क्षेत्र के तरव्वा गांव की है। बीती रात करीब 1 बजे गांव निवासी नारायन अपने दो साथियों के साथ अपनी भाभी नत्थो देवी के घर में घुस गया। मौका पाकर खुले कमरे में सो रही नत्थो देवी को गोली मार दी। 

गोली की आवाज़ से नत्थो देवी का पुत्र नेमचंद जो कि अपने कमरे में सो रहा था उसकी आंख खुल गई। बाहर आकर देखा तो नारायन अपने दो साथियों के साथ घर से भाग रहा था। मां को खून में लथपथ देख आनन फानन में नेमचंद अपनी मां को लेकर अस्पताल रवाना हुआ लेकिन नत्थो देवी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ के एन आनंद ने घटनास्थल का जायजा लिया। सुबह 8 बजे फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल के नमूने लिए। मृतका के पुत्र नेमचंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

ये भी पढे़ं- रामपुर: इंदिरा कालोनी में डेंगू से महिला की मौत, आंकड़ा 500 के पार

गोली से5

संबंधित समाचार