प्रतापगढ़: सर्राफ को तमंचा सटाकर जेवर से भरा बैग ले भागे नकाबपोश बदमाश, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लालगंज, प्रतापगढ़। सर्राफ को तमंचा सटाकर बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी अमरनाथ उर्फ शनि सोनी की गांव में ही सराफा की दुकान है। रविवार शाम करीब छह बजे वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। घर से कुछ दूर पहले गांव का ही उसक मित्र रोहित खड़ा था। अमरनाथ रुककर उससे बात करने लगा।

इसी बीच पीछे से एक पल्सर बाइक से आए तीन नकाबपोश बदमाशों में से एक ने उस पर तमंचा सटा दिया। इससे सहमा अमरनाथ जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश उसके पास मौजूद दो बैग लेकर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कामयाबी नही मिल सकी।

पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में 21 हजार रुपये नकद थे। जेवर के बारे में उसने जानकारी नहीं दी। यह भी बताया कि 2018 में होली के समय आमीशंकर पुर की तरफ से आते समय मट्टन नाले के पुल पर भी बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर उससे पांच हजार रुपये नगद और हजारों के जेवर लूट लिया था। एसओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: लिव इन रिलेशनशिप पर हाईकोर्ट ने की महत्वपूर्ण टिप्पणी, कहा- अस्थाई होते हैं ऐसे संबंध

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज