Chhath Puja : अक्षरा सिंह ने छठ व्रत पर फैंस को दिया खास तोहफा, एक ही दिन में रिकार्डिंग कर रिलीज किया छठ गीत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह छठ व्रत की लोकधुन को पिरोते हुए गीत छठी मईया करिहा दुलार लेकर आई हैं, जिसे प्रजक्ता शुक्रे ने कंपोज किया है। छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा,मैंने अब तक कईं छठ गीत गाएं हैं, लेकिन ये कुछ नया और अलग है।

https://www.instagram.com/p/Cztb2V2ha2Q/

इसलिए मैं अपने फैंस और चाहने वालों से कहना चाहूंगी कि आप मेरे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसमें आपको अक्षरा की आवाज आपकी दिल की आवाज जैसी महसूस होगी। इस गाने में छठी मां की महिमा का अभूतपूर्व प्रस्तुति है, जो हर किसी के छठ पूजा को यादगार कर देगा। अक्षरा सिंह का छठ गीत छठी मईया करिहा दुलार मनोज यादव के काव्य छंदों पर आधारित है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: विकसित भारत संकल्प यात्रा को मिलकर बनाएं सफल, 20 नवंबर से 26 जनवरी तक निकलेगी यात्रा

संबंधित समाचार