लोकसभा चुनाव में दिखानी है एकजुटता : दिलीप पटेल
सभासदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोले भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
प्रतापगढ़, अमृत विचार। तुलसीसदन हादीहाल में शुक्रवार को भाजपा द्वारा सभासदों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। वह संगठन सबसे आगे रहता है, जिसमें एकजुटता होती है। भाजपा की यही मजबूती है। हमें लोकसभा चुनाव में अपनी इसी ताकत का अहसास कराना है।
पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र लोगों को मिले। घर-घर तक सरकार की योजनाएं पहुंचे। लोगों को सरकार की नीतियों से भी अवगत कराएं। क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। नगर पालिकाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह ने अपने अनुभव साझा किए।
अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सभासदों का हाैसला बढ़ाया। प्रतापगढ़ सहित पड़ोसी जनपदों से आए सभासदों का आभार जताया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी ने मार्गदर्शन किया। दिनेश सिंह धर्मशील शुक्ल,राहुल सिंह, राजेश सिंह, राम आसरे पाल, आशुतोष सिंह , सुनील दूबे, तुषार दत्त शुक्ल, आलोक गर्ग, अशोक सरोज,राघवेन्द्र शुक्ल देवेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ बस हादसा : मां की मौत के बाद थमीं बेटे की सांसें, एक साथ होगा अंतिम संस्कार
