रामलला दर्शन की 4 चरणों में तैयारियां, 'घर-घर संपर्क' योजना पर किया जाएगा ध्यान केंद्रित

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, कानपुर। रामलला के दर्शन को अंतरराष्ट्रीय आयाम देने के लिए संघ परिवार ने प्रचार अभियान को चार चरणों में बांटा है। पहला चरण 20 दिसंबर तक चलेगा। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के उद्देश्य से छोटी-छोटी संचालन समितियां गठित की जाएंगी। जिला और ब्लॉक स्तर पर 10-10 लोगों की टीम बनेगी। जिसमें मंदिर आंदोलन के स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। वहीं टीमें 250 स्थानों पर बैठकें करेंगी।

इसके अलावा दूसरा चरण एक जनवरी से होगा, जिसमें 'घर-घर संपर्क' योजना पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और 10 करोड़ परिवारों को पूजा के लिए भगवान राम की मूर्ति की तस्वीर, पूजित चावल (अक्षत) और एक पत्रक वितरित किया जाएगा। लोगों से दीये जलाकर उत्सव मनाने का आग्रह किया जाएगा।

वहीं तीसरा चरण 22 जनवरी को घरेलू अनुष्ठानों के साथ-साथ देशभर में उत्सव का वातावरण बनाया जाएगा। चौथे चरण में भगवान राम की एक झलक पाने के लिए देश भर से भक्तों के लिए यात्रा की व्यवस्था करना है। यह चरण 26 जनवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन स्तर पर तीर्थ यात्रियों को ले जाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- बहराइच: दबंगों का अस्पताल में धावा, आधा दर्जन घायल

संबंधित समाचार