अयोध्या: शुक्रवार को तीन घंटे रामनगरी में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, राम-जानकी को अर्पित करेंगे मुकुट व छत्र

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्राचीन मंदिर भड़ा भक्तमाल में महंत की पुण्यतिथि के  कार्यक्रम में होंगे शामिल

अयोध्या, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं। वो लगभग लगभग तीन घंटे रामनगरी में रहेंगे।इस माह मुख्यमंत्री तीसरी बार अयोध्या आ रहे हैं। इससे पहले 9 नवम्बर को उन्होंने मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक की थी। उसके बाद  11 नवम्बर को दीपोत्सव में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शुक्रवार सुबह 10:20 बजे पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरेगा। जहां वो 10:25 बजे कंपोजिट विद्यालय पुलिस लाइन में हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ करेंगे। 11.40 बजे राम कथा पार्क हैलीपैड पहुंचेंगे और 11:45 बजे हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद 12 बजे रामलला की आरती कर निमार्णाधीन मंदिर का अवलोकन करेंगे। 

अभिजीत मुहूर्त 12:20 पर बड़ा भक्त मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संतों के साथ शामिल होंगे। जहां वो विराजमान राम जानकी को सोने का कुंडल, मुकुट, छत्र और चंद्रिका अर्पित करेंगे। दिवंगत महंत रामशरण दास महाराज की 49वीं पुण्यतिथि पर सदगुरु कृपा महोत्सव के तहत राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 

बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास ने बताया कि ऐसी मान्यता है की जब श्रीराम, माता सीता के साथ 14 वर्ष का वनवास पूरा करके अयोध्या आये थे तो कुलगुरु वशिष्ठ के द्वारा सोने का मुकुट धारण कराकर अयोध्या के सिंहासन पर राज्याभिषेक किया था। इसी इच्छा के अनुरूप इस मंदिर में भगवान को स्वर्ण मुकुट धारण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Padmashree Sudha Singh: अग्नि के सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधी पद्मश्री सुधा सिंह, परिवार में छाई खुशी

संबंधित समाचार