Kanpur News: PWD बनाएगा सरसौल में नई जेल, दिसंबर में शुरू होगा निर्माण कार्य, इतने बंदियों की होगी क्षमता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में पीडब्ल्यूडी सरसौल में नई जेल बनाएगा।

कानपुर में पीडब्ल्यूडी सरसौल में नई जेल बनाएगा। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में भूमि की मैपिंग होगी। दिसंबर में निर्माण कार्य भी शुरू होगा।

कानपुर, अमृत विचार। सरसौल में पांच हजार बंदियों की क्षमता वाली नई जेल बनाने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी है। विभाग के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व वाली टीम ने मौके पर नापजोश शुरू कर दिया है। 

नई जेल के लिए फुफुआर सुइथोक, हाथीगांव और सरसौल की 42 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है और 21 हेक्टेयर भूमि ग्राम समाज की होने की वजह से पुनर्ग्रहण किया गया है। वर्तमान जिला जेल में क्षमता से दो गुना ज्यादा बंदी बंद हैं। इससे उनको भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में दिक्कत आ रही है।

इस समस्या के समाधान के लिए 2016 में नई जिला जेल बनाने की योजना बनी थी। उसी समय भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है और शासन ने भी लोक निर्माण विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी दे दी है। विभाग की कोशिश है कि नए साल में वहां निर्माण का कार्य शुरू हो जाए।  

इस जेल में पहले तीन हजार बंदियों की क्षमता को ध्यान में रखकर बैरकें बनेंगी। बाद में दो हजार बंदियों के लिए बैरकें बनाई जाएंगी। बंदी और कैदी जूट के बने उत्पादों को बनाना सीखेंगे। वर्तमान जेल में भी यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की ओर से यह कक्षाएं संचालित कराई जा रही हैं। कैदियों को यह प्रशिक्षण हैंडी क्रॉफट एण्ड कॉरपेट ट्रेड के तहत दिया जा रहा है। नई जेल में भी यह सुविधा होगी। उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को मार्केट में बेचा जाएगा। 

पुरानी जेल का क्या होगा, अभी तय नहीं

नई जेल के बन जाने के बाद सिविल लाइंस स्थित वर्तमान जेल भवन का क्या उपयोग किया जाएगा, यह बाद में तय होगा। वर्तमान जेल गंगा नदी के दो सौ मीटर दायरे के अंदर है, ऐसे में वहां कोई नया निर्माण नहीं हो सकता है। पहले केडीए जेल के लिए भूमि देकर वर्तमान भवन को लेने के लिए तैयार था लेकिन एनजीटी के प्रतिबंधों के कारण केडीए गंगा किनारे की भूमि की अदला- बदली नहीं कर पाया था।

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024: विपक्षी एकता को लग सकता है उत्तर प्रदेश में झटका, अखिलेश ने बढ़ाई कानपुर में कांग्रेस के लिए मुश्किलें

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली अग्निकांड : नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई जिलों में सख्ती, सभी होटल-होमस्टे और मॉल का होगा सुरक्षा ऑडिट
India-Venezuela : पीएम मोदी और कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात, पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल आपूर्ति पर बड़ा मंथन
Hamirpur News: बिजली-पानी कटौती को लेकर NH-34 हाईवे पर जमकर बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दर्ज की FIR
लखनऊ के जियामऊ में बनेगा BJP का नया प्रदेश कार्यालय : LDA से 45 करोड़ में खरीदी जमीन, अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
दिल्ली होटल अग्निकांड : एक्शन में यूपी सरकार, लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में चला फायर सेफ्टी ऑडिट अभियान, होटल कारोबारियों में हड़कंप