UP News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे कानपुर, इन अधिकारियों ने किया स्वागत
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे कानपुर।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे हैं। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वे कानपुर सर्किट हाउस पहुंचे।
कानपुर, अमृत विचार। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को चार दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे हैं। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे वे कानपुर सर्किट हाउस पहुंचे। इससे पहले कानपुर के सिविल एयरोड्रम पर पूर्व राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर से उतरे। वे हमीरपुर के निवादा से कानपुर पहुंचे। यहां उनका समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण, डीएम विशाख जी अय्यर, पुलिस कमिश्नर ने उनका स्वागत किया।
इस प्रकार है उनका कार्यक्रम
पूर्व राष्ट्रपति आज सर्किट हाउस में ही रुकेंगे। 3 दिसंबर को पूरा दिन सर्किट हाउस में ही रुकेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। 4 दिसंबर को फिर झींझक जाएंगे और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। झींझक से लौटकर फिर कानपुर सर्किट हाउस में रुकेंगे। 5 दिसंबर को दोपहर करीब सवा 1 बजे चकेरी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें- Hamirpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले- महात्मा गांधी ने रामधुन गाकर देश को आजाद कराया, ये भी कहा
