लखनऊ : UP में 42 अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, मुख्यालय से आदेश जारी - देखें पूरी List

लखनऊ : UP में 42 अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले, मुख्यालय से आदेश जारी - देखें पूरी List

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों के तबादले किये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 42 अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मार्तण्ड प्रकाश सिंह को एएसपी हरदोई, प्रवीन रंजन सिंह एएसपी सीतापुर, राम मोहन सिंह एएसपी बदायूं, संजीव कुमार बाजपेयी को एएसपी नगर बिजनौर बनाया गया है। जबकि संसार सिंह को एएसपी कन्नौज, दीपेंद्र नाथ चौधरी एएसपी देवरिया, शिवराज एएसपी यातायात बरेली, राजेश कुमार सोनकर उपसेनानायक 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली, मनोज कुमार अवस्थी एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर ,अरविंद कुमार एएसपी मथुरा नगर, संजय राय एएसपी प्रतापगढ़, शशि शेखर सिंह एएसपी संतकबीरनगर, मनीष कुमार मिश्र को एडीसीपी गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।  

इसी क्रम में जीतेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एएसपी गोरखपुर, अतुल कुमार श्रीवास्तव एएसपी रामपुर, रोहित मिश्रा एएसपी ग्रामीण बुलंदशहर, शिवराम यादव को एडीसीपी प्रयागराज और विशाल पाण्डेय को एएसपी अम्बेडकरनगर के पद पर भेजा गया है। 

ASP तबादले !!_page-0001

ASP तबादले !!_page-0002

ASP तबादले !!_page-0003

ये भी पढ़ें -मऊ हादसा : पीड़ितों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM योगी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश