रुद्रपुर: जेठ ने किया बहु पर कातिलाना हमला, मुकदमा हुआ दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। भूरारानी की रहने वाली एक महिला ने अपने ही जेठ पर कातिलाना हमला करने का आरोप लगाया है। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भूरारानी वार्ड-32 निवासी चंद्रा साहनी ने बताया कि 9 दिसंबर की रात 12 बजे वह घर पर अकेली थी। अचानक उसका जेठ संजय साहनी लोहे की राड लेकर वहां पहुंचा और उस पर प्राणघातक हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर गई और हमलावर मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार