कालाढूंगी: एसबीआई बाजपुर में तैनात गार्ड की हार्ट अटैक से मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कालाढूंगी,अमृत विचार। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजपुर शाखा में तैनात गार्ड की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। कालाढूंगी वॉर्ड नंबर एक निवासी रिटायर्ड फौजी मदन राम टम्टा उर्फ मदन फौजी एसबीआई बाजपुर में गार्ड के पद पर तैनात थे। सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।

दोपहर में अचानक ड्यूटी के दौरान उनकी तबियत बिगड़ी गई। साथी स्टाफ द्वारा उन्हें बाजपुर में प्राथमिक उपचार बाद एसटीएच हल्द्वानी लाया गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज