प्रयागराज: राजस्थान के नए सीएम का संगमनगरी से है गहरा नाता, डिप्टी सीएम के लिए किया था चुनाव प्रचार

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

प्रयागराज। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का संगम नगरी से गहरा नाता है। वह प्रयागराज कई बार आ चुके हैं। संघ में पकड़ रखने वाले नए सीएम पार्टी में काफी संघर्षशील नेता कहे जाते है। 2022 में विधान सभा चुनाव में सक्रिय रहते हुए कौशांबी में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव प्रचार में भी पहुंचे थे। यहां कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर रुककर प्रवास भी किया है।

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के व्यक्तित्व के बारे में नैनी के भाजपा नेता सुबोध सिंह में बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बड़े सरल स्वभाव के नेता है। उनकी संघ में अच्छी पकड़ होने के कारण संगठन में काफी चहेते हैं। वह कार्यकर्ताओं के काफी करीब रहकर उनके सुख दुख को समझते हैं। यही वजह है कि चुनाव के दौरान उनकी जिम्मेदारिया और भूमिका अहम रहती है।

उन्होंने बताया कि उनका संगमनगरी से गहरा नाता है। वह जब भी प्रयागराज आते हैं तो यहां के कार्यकर्ताओ से मिलकर उनके सुख दुख को बांटने का काम करते है। कई बार पार्टी कार्यकर्ताओं के घर पर वो ठहर भी चुके हैं। उन्होंने बताया कि करीब चार महीने पहले वह प्रयागराज में पत्नी व बेटे के साथ संगम स्नान करने आये थे।

उस दौरान बड़े हनुमान जी का दर्शन-पूजन भी किया था। 20 अगस्त 2023 को वह रेलवे की यात्री सुविधा समिति में सदस्य होने के नाते एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज जंक्शन का निरीक्षण किया था। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी। 

मंत्री चमद्रशेखर के साथ पहुंचे थे नैनी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, अतुल सेठ महराज की नैनी में हुई एक कथा में शामिल हुए थे। उस दौरान वह संगठन मंत्री चंद्रशेखर के साथ पहुंचे थे। प्रयागराज में प्रवास के समय दरभंगा कालोनी निवासी भाजपा नेता सुबोध सिंह के घर रुके थे। सुबोध सिंह ने बताया कि 2022 में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में काफी सक्रिय रहे। वह प्रयागराज व कौशांबी में सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए प्रचार किया था। 

डिप्टी सीएम केशव के हैं बेहद करीबी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बेहद करीबी है। इस वजह से उनके नाम की घोषणा होते ही यहां के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। राजस्थान में भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय: नहीं हुआ छात्रों का समाधान अब भूख हड़ताल की चेतावनी, परीक्षा छूटने से हैं परेशान

संबंधित समाचार