सुलतानपुर: कुपोषण दूर करने वाला महकमा मैन पावर की कमी से खुद कुपोषित!, 2019 से विभाग को नहीं मिला नियमित मुखिया

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

सुलतानपुर। गर्भ में पल रहे बच्चे व उनकी मां की देखभाल और नवजात को कुपोषण से दूर करने वाला महकमा मैन पावर की कमी से खुद कुपोषित हो गया है। नौनिहलों के स्वास्थ्य, शिक्षा की जिम्मेदारी, चुनाव में बीएलओ की भूमिका साहित टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाहन करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को संचालित करने वाला बाल विकास परियोजना कार्यालय अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। 

Untitled-6 copy

तीन से छह वर्ष तक के नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ मां के गर्भ में आने वाले शिशु व उनके मां के स्वास्थ्य की नियमित जांच, शिशु के जन्म के बाद भी मां और शिशु को स्वस्थ रखने के लिए पोषक आहार देने के लिए शासन ने बाल विकास परियोजना द्वारा जिले में 2511 आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित कर रहा है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1,13,116 नौनिहाल पंजीकृत हैं।

प्रभारी जिला कार्यकम अधिकारी के भरोसे चल रहा महकमा

मई 2019 से बाल विकास परियोजना प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के भरोसे चल रहा है। बीच बीच में कुछ माह के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी की तैनाती हुई, लेकिन स्थाई जिला कार्यक्रम अधिकारी विभाग को नहीं मिल पा रहा है। मई 2019 से रवीश्वर कुमार राव नवंबर 2019 तक प्रभारी रहे। नवंबर 2019 से सितंबर 2021 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह रहे। सितंबर 2021 में 20 दिन के लिए प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी उषा सिंह रही।

इसके बाद सितंबर 2021 से दिसंबर 2021 तक प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रवीश्वर राव फिर से बने। दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक विकास चंद जिला कार्यक्रम अधिकारी रहे। मार्च से जून तक फिर रवीश्वर राव प्रभारी ज़िला कार्यक्रम अधिकारी  बने। जून से अक्टूबर तक विकास चंद फिर से जिला कार्यक्रम अधिकारी रहे। अक्टूबर 2022 से जून 2022 तक राजेंद्र प्रसाद प्रभारी रहे। जून 2022 से फिर रविश्वर राव प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर कार्य कर रहे हैं।

सीडीपीओ व मुख्य सेविका की है कमी

बाल विकास परियोजना में 14 विकास खंडों के सापेक्ष प्रभारी डीपीओ सहित पांच सीडीपीओ कार्यरत हैं। कूरेभार व जयसिंहपुर विकास खंड का प्रभार सीडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के पास है। वहीं भदैंया धनपतगंज विकास खंड प्रभारी डीपीओ रवीश्वर राव देख रहे हैं। लंभुआ, दूबेपुर सीडीपीओ सुनील देख रहे हैं। नगर क्षेत्र व कुड़वार सीडीपीओ अजीत तो दोस्तपुर व अखंडनगर राहुल त्रिपाठी देख रहे हैं। करौंदीकला, कादीपुर मुख्य सेविका पुस्पा, मोतिगरपुर को मुख्य सेविका माया सिंह, बल्दीराय को मुख्य सेविका राजबती सिंह के जिम्मे हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भी है कमी

जिले में 2511 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के केन्द्र है। जिनमें मौके पर 2284 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  कार्यरत हैं। मौजूदा समय में अभी भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  के पद खाली चल रहे हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर जल्द ही प्रमोशन कर तैनाती की जाएगी। अन्य पदों पर तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
                                                                                 -रवीश्वर राव, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी

यह भी पढ़ें: रायबरेली में कोहरा बना काल!, विभिन्न सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल, कोहराम

संबंधित समाचार