पीलीभीत: बेटी होने के शक में कराया गर्भपात, फिर पीटकर ले ली जान..
पीलीभीत, अमृत विचार : संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि लगातार चौथी बेटी होने के शक में पति वा अन्य ससुराल वालों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात कराया। इसके बाद मारपीट भी की गई। जिसमे जान चली गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन में जुट गई है। दो ससुराल वालों को हिरासत में भी लिया गया है। घटना बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया की है।
मूल रूप से न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव रूरा रामनगर के निवासी स्वर्गीय तेजराम की बेटी 28 वर्षीय गीता देवी की शादी 2015 में परसिया निवासी अरुण कुमार से हुई थीं। इसके तीन बेटी पहले से है, जिसमे एक बेटी का विवाहिता की भाभी भी भरण पोषण कर रही है। रविवार रात को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह मायके वाले पहुंचे और संगीन आरोप लगाए।
भाई अनिल ने बताया कि पति वा अन्य आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इन दिनों गीता गर्भ से थी। इस बार भी बेटी होने के शक में जबरन उसका गर्भपात कराया गया और मारपीट की गई। जब वह पहुंचे तो शव पर चोट के निशान भी थे। इसे लेकर हत्या का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें - पीलीभीत: हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ चक्का जाम, यात्री परेशान.. वीएम सिंह भी पहुंचे
