अगर बिल्ली को घर में बंद रखेंगे तो क्या वह ऊब नहीं जाएगी?

अगर बिल्ली को घर में बंद रखेंगे तो क्या वह ऊब नहीं जाएगी?

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के पशु चिकित्सा संघों ने बिल्लियों को घर के भीतर रखने की सलाह दी है जिससे वे और वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे। हालांकि, घर के भीतर उबाऊ माहौल संभवत: बिल्लियों की मानसिक उत्तेजना की आवश्यकता को पूरा नहीं कर सकता है। इसलिए हम बिल्लियों को घर के भीतर कैसे रखें कि वे सुरक्षित और खुश रहें? पशु कल्याण पर विचार करते हुए पांच डोमेन मॉडल शुरुआत के लिए अच्छी चीज हैं।

 ये पांच डोमेन इस प्रकार हैं :-
 1) पोषण - बिल्लियों को खाने और पानी की उचित मात्रा की आवश्यकता होती है। 
2) शारीरिक वातावरण, जिसमें तापमान, फर्श, शोर, प्रकाश शामिल है। 
3) स्वास्थ्य - चोट, बीमारी, अक्षमता
4) लोगों तथा अन्य पशुओं के साथ व्यवहारिक अंत:क्रिया जिसमें किसी एक क्षण में किसी खास गतिविधियों में शामिल होना या नहीं होने का फैसला लेने की क्षमता शामिल है।
5) मानसिक स्थिति जिसमें भूख, पीड़ा, भय और आराम जैसी भावनाएं शामिल हैं जो पशु की व्यक्तिपरक कल्याण स्थिति का समग्र मूल्यांकन है।

 किसी बिल्ली को बंद जगह में रखने से उसके अंदर या बाहर रहने का विकल्प खत्म हो जाता है। किसी जानवर की अपने जीवन पर नियंत्रण की भावना उसके कल्याण का एक महत्वपूर्ण पहलू है तो हम इस क्रिया के नुकसान की भरपायी कैसे कर सकते हैं? बेहतर निर्णय लें - यह पता लगाएं कि विशेषज्ञ क्या सोचते हैं। विभिन्न दामों पर आपकी बिल्ली की जरूरतों को पूरा करने के कई तरीके हैं। ज्यादातर तरीके बिल्ली की व्यवहारिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। कुछ लोग पर्यावरण या पोषण जैसी अन्य जरूरतों पर भी बात करते हैं। ये सभी आपकी बिल्ली के कुशलक्षेम में योगदान देंगे। 

निशुल्क समाधान :-
अगर आप जीवनयापन की लागत के संकट से गुजर रहे हैं तब भी आप अपनी बिल्ली को बहुत कम दाम पर या निशुल्क अच्छा माहौल दे सकते हैं। ‘कैट’ संगीत के पीछे कुछ वैज्ञानिक सबूत पाए गए है। और यह यूट्यूब पर उपलब्ध है। यह उनकी पर्यावरणीय जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। ‘पज़ल फीडर’, जो आप खरीद सकते हैं या खुद भी बना सकते हैं। बिल्लियां शिकारी होती हैं इसलिए वे अपना भोजन तलाश करने के लिए काम करती हैं। पज़ल फीडर उनकी जैविक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।

 किसी पालतू बिल्ली के साथ पांच मिनट तक खेलने से उनकी व्यावहारिक समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है इसलिए उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके साथ हर दिन कुछ समय निकाल कर जरूर खेलें। भले ही आपको यह अजीब लगेगा लेकिन यह आपकी पालतू बिल्ली के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। याद रखिए, हर बिल्ली का व्यवहार अलग होता है। हो सकता है कि जो चीजें कुछ बिल्लियों के लिए फायदेमंद होती है वे आपकी बिल्ली के लिए फायदेमंद न हो। प्राथमिकता परीक्षण का प्रयास करें - जिसमें बिल्ली को विभिन्न विकल्पों या वातावरण के बीच चुनने में मदद मिल सकती है। 

ये भी पढ़ें:- लाल सागर पर तनाव : ईरान ने अमेरिका और कुछ पश्चिमी देशों पर दोहरे मानदंड अपनाने का लगाया आरोप

ताजा समाचार

हरियाणा: नूंह में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे
ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना हमारा परम लक्ष्य: CM भजनलाल
CM स्टालिन ने सिब्बल को बार एसोसिशएन का अध्यक्ष चुने जाने पर दी बधाई, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कही ये बात...
18 मई का इतिहास: आज ही के दिन ‘स्माइलिंग बुद्धा’ ने भारत को परमाणु संपन्न देशों की कतार में किया था खड़ा, जानें प्रमुख घटनाएं
अब बरेली के इस गांव में ले पाएंगे छुट्टियों का मजा! बनेगा ईको टूरिज्म विलेज...मिलेंगी ये सुविधाएं
Bareilly News: जागरूकता से जीती मंडल के 69 गांवों में टीबी से जंग