आरएसएस ने किया बाबरी फैसले का स्वागत, कहा- देश को आगे ले जाने में जुटें सभी
नई दिल्ली। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की लखनऊ स्थित विशेष अदालत की ओर से सभी 32 आरोपियों को बरी करने के फैसले का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वागत किया है। इसके साथ ही आरएसएस ने लोगों से एक खास अपील भी की है। आरएसएस ने सभी को सौहार्द के साथ एकजुट …
नई दिल्ली। अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले में सीबीआई की लखनऊ स्थित विशेष अदालत की ओर से सभी 32 आरोपियों को बरी करने के फैसले का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वागत किया है। इसके साथ ही आरएसएस ने लोगों से एक खास अपील भी की है। आरएसएस ने सभी को सौहार्द के साथ एकजुट होकर देश को आगे ले जाने की दिशा में काम करने की खास अपील की है।
आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा विवादास्पद ढांचे के विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को ससम्मान बरी करने के निर्णय का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वागत करता है। इस निर्णय के उपरांत समाज के सभी वर्गों ने परस्पर विश्वास और सौहार्द के साथ एकत्र आकर देश के सामने आने वाली चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए देश को प्रगति की दिशा में ले जाने के कार्य में जुट जाना चाहिए।
