मुरादाबाद : मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे...हर ओर रामनाम का उल्लास, भगवा रंग में रंगा महानगर

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

आज मंदिरों और घरों में मनेगा दीपोत्सव, तैयारियों को दिया अंतिम रुप

मुरादाबाद, अमृत विचार। पीतलनगरी राम की आस्था के रंग में सराबोर है। महानगर पर भगवा रंग चढ़ गया है। हर ओर बस राम आएंगे की धुन है। सोमवार को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्रीराम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी की प्रतीक्षा पूरी होने वाली है। अब चंद घंटे का इंतजार रह गया है। महानगर में ढोल नगाड़ों की थाप पर राम के भजनों में लोग डूबे रहेंगे। दीपोत्सव मनेगा।

mbd 3

मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, राम आएंगे..गीत के रंग में लोग डूब गए हैं। हर कोई बस उस शुभ घड़ी की प्रतीक्षा बेसब्री से कर रहा है जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। जिसके बाद महानगर रामोत्सव के रंग में डूब जाएगा। मंदिरों, घरों में दीपोत्सव मनाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। ढोल नगाड़ों की थाप पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने के समय महानगर में उल्लास दिखेगा।

mbd 1

वहीं रामोत्सव का रंग न सिर्फ घरों व निजी प्रतिष्ठानों पर है। बल्कि सरकारी भवनों व सरकारी अस्पताल को भी सतरंगी झालरों से सजाया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी ब्लॉक को सतरंगी झालर से जगमग कर दिया गया है। मरीजों को सोमवार को अस्पताल में आने पर सुखद अहसास होगा। वहीं अन्य सरकारी भवनों के अलावा कोतवाली, थाना व पुलिस चौकियों को भी झालर व फूलों से सजाया गया है।

21mbd18

दुल्हन की तरह सजे बाजार और कॉलोनियां
महानगर प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। हर और राम नाम का उल्लास है। कॉलोनियों से लेकर गांव तक भगवा रंग में डूबे हैं। घरों व वाहनों पर भगवा झंडे देखने को मिल रहे हैं। सोमवार के दिन तो ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। एक बार फिर राम नाम को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी है। सोमवार को पूरे महानगर में उत्सव मनाया जाएगा। शाम को इस साल की पहली दिवाली मनाने को लोग उत्साहित है।

ये भी पढ़ें : Special Story : 32 साल पहले लिया प्रण हुआ पूरा, अब राममंदिर में भेंट करना चाहते हैं श्रीरामचरितमानस

संबंधित समाचार