उत्तर पश्चिमी चीन में भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीजिंग। उत्तर पश्चिमी चीन के शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र में किर्गिज़ स्वायत्त प्रान्त में बृहस्पतिवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। तीन दिन में सुदूर क्षेत्र में आया यह दूसरा भूकंप है। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, अहेकी काउंटी में भूकंप सुबह छह बज कर 21 मिनट पर आया। 

सीईएनसी ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र 15 किमी की गहराई पर था। यह पिछले तीन दिन में प्रांत में आया दूसरा भूकंप है। मंगलवार को शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र के अक्सू प्रान्त में वुशी काउंटी और उसके आसपास के इलाकों में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए थे। 

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका के राज्य मंत्री सनथ निशांत की सड़क दुर्घटना में मौत, कंटेनर से हुई थी टक्कर

संबंधित समाचार