बलिया: निजी अस्पताल से लापता हुई महिला का मिला शव, हॉस्पिटल संचालिका व प्रबंधक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक निजी अस्पताल से लापता हुयी महिला का शव मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस ने अस्पताल संचालिका व प्रबंधक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिला अस्पताल के समीप स्थित हॉलिस्टिक क्योर अस्पताल में आई नगरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासीनी बिन्दु देवी (55) गत 23 जनवरी को लापता हो गई थी। जिसके बाद गुरुवार की सुबह अस्पताल की लिफ्ट में ही गुमशुदा महिला का शव प्राप्त हुआ ।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के समीप ही आधे घंटे तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया व मृतिका के पति देवेन्द्र वर्मा की तहरीर पर आरोपी अस्पताल संचालिका शशिकला सिंह व प्रबंधक जीतेन्द्र सिंह के विरुद्ध भारतीय डंड संहिता की धारा 302 व 201 के तहत नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-सैकड़ों वर्ष पुराने प्रयागराज के इस मंदिर में मन्नतें पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं चरण पादुका, दूर-दूर से आते हैं लोग
