बदायूं: जंगली सुअर के साथ तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

बदायूं, अमृत विचार। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने जंगली सुअर का शिकार करते हुए दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है जबकि एक फरार हो गया। उनके पास से पिकअप में भरे 10 सुअर बरामद किए। बाद में पुलिस ने फरार हुए आरोपी को भी पकड़ लिया। तीन आरोपियों के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेजा गया है।

पशु प्रेमी गांव सिरसौली निवासी संजीव कुमार, पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा, मयंक प्रताप सिंह, सूर्या शर्मा रविवार रात लगभग नौ बजे बिसौली क्षेत्र में चोटिल बंदर का रेस्क्यू करने गए थे। आसफपुर मार्ग से गुजरे तो एक पिकअप पर नजर गई। जिसमें कुछ संदिग्ध लोग बैठे थे। पास जाकर देखा तो पिकअप में जंगली सुअर भरे पड़े थे। उन्होंने आसफपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। 

दो आरोपी अखिलेश पुत्र रतिराम, विपिन पुत्र ऋषिपाल को पकड़ा जबकि एक आरोपी पुलिस को देखते ही फरार हो गया। संजीव कुमार ने तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। उन्होंने बताया कि वह सुअरों को पकड़कर उनका वध करके मांस बेचते हैं। पुलिस ने कुछ देर के बाद तीसरे आरोपी महिपाल पुत्र छन्नू को भी पकड़ लिया। तीनों को जेल भेजा गया है। पिकअप को सीज किया। सुअरों को जंगल में छोड़ दिया गया।

ये भी पढे़ं- बदायूं: अपहरण करने में कल्लू गैंग के सदस्य को उम्रकैद की सजा, 10 हजार रुपये का जुर्माना

 

संबंधित समाचार