रामपुर : मिलक से अयोध्या पहुंचे रामभक्त की हार्ट अटैक से मौत, घर में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मृतक राजेश्वर पांडेय का फाइल फोटो

मिलक (रामपुर), अमृत विचार।  मिलक से अयोध्या धाम पहुंचे मिलक निवासी टाइपिस्ट रामभक्त की दर्शन करने के उपरांत हार्टअटैक से मौत हो गयी। साथी की मौत से अन्य साथियों का माहौल गमगीन हो गया।

नगर के क्योरार गांव निवासी 60 बर्षीय राजेश्वर प्रसाद पांडेय शुक्रवार को अपने गांव के लोगों के साथ बस में सवार होकर अयोध्या रवाना हुए थे। शाम को अयोध्या धाम पहुंचने के बाद सभी ने प्रभु श्रीराम के दर्शन किये। दर्शन के बाद सभी धाम परिसर में विश्राम कर रहे थे। कि रात अचानक लगभग 10 बजे राजेश्वर प्रसाद को हार्टअटैक आ गया और मौके पर ही मृत्यु हो गयी। साथी की मौत से रामभक्तों में शोक व्यपात हो गया।

शनिवार को सभी साथी शव को साथ लेकर अयोध्या से मिलक के लिए रवाना हो गए। राजेश्वर की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। सभी को गांव शव पहुंचने का इंतजार है। भारी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने को पहुंच रहे हैं। मृतक तहसील में टाइपिस्ट था। मृतक ने अपने पीछे पत्नी तीन पुत्रियां व एक पुत्र छोड़ा है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा में डबल मर्डर से सनसनी, धारादार हथियार से वार कर पिता-पुत्री की हत्या...डीआईजी-एसपी ने किया मौका मुआयना

संबंधित समाचार