Kanpur: मौसम ने फिर ली करवट, पारा फिर पहुंचा 4.8 डिग्री सेल्सियस; मौसम विभाग ने जताई यह संभावना...पढ़ें पूरी खबर...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दो सप्ताह बाद मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार को न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 27 जनवरी को न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की ओर से मौसम में बदलाव पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और तेज चल रही हवाओं को माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल सोमवार तक मौसम में सिरहन भरी हवाओं के चलने की आशंका जताई है। 

मौसम तापमान में अचानक गिरवट के बाद मौसम विभाग की ओर से फिर से बारिश व बूंदाबादी की चेतावनी भी जताई गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। तापमान में गिरावट पर बताया कि पिछले 24 घंटे में तेज हवाओं की वजह से दिन व रात के पारे में कमी आई। 

सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि सोमवार तक शहर में तेज हवाओं के साथ ही बूंदाबादी भी होने की संभावना है। तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur News: नगर निगम और केडीए ने विकास से खींचे हाथ; सिर्फ कागजों में हो रहा सीमा विस्तार... जिम्मेदारों ने दिया यह तर्क...

 

संबंधित समाचार