Budaun News: तारकशी में छोड़े गए करंट की चपेट में आया किसान, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रविवार रात फसल की रखवाली और सिंचाई के लिए गए थे गांव बघौरा निवासी हाकिम

बदायूं, अमृत विचार: फसल की सिंचाई करने गया किसान तारकशी में छोड़े गए करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बघौरा निवासी हाकिम (28) पुत्र सोहन खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार रात वह फसल की रखवाली करने गए थे। साथ ही सिंचाई भी कर रहे थे। इसी दौरान वह पास मथुरी के खेत में तारकशी करके छोड़े गए करंट की चपेट में आ गए।

करंट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करने के लिए खेत पर गए। जहां उनका शव पड़ा मिला। कोहराम मच गया। किसान के पेट पर तार से जलने का निशान था। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने खेत मालिक के खिलाफ तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्राली की जोरदार भिड़ंत, 21 घायल

संबंधित समाचार