Bareilly News: घर पर इंतजार कर रही थी पत्नी और बच्चे, शख्स की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घर से काम पर निकले शख्स को देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कैंट थाना क्षेत्र के चनेटा के निवासी 45 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र गंगा सिंह सहालग में कारीगर का काम करते थे।

बसंत पंचमी के मौके पर होने वाली ढेरों शादियों की वजह से प्रदीप कुमार के पास काम का दबाव ज्यादा था। इसी वजह से वह बीती देर रात घर लौट रहे थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां इंतजार कर रही थीं। 

बताया जाता है कि सेंट मारिया स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने प्रदीप कुमार को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सोनी का रो-रो कर बुरा हाल है। अचानक उजड़ गए परिवार की हालत देख कर आसपास के लोग भी गमगीन हो गए।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: शहर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए तड़के ताबड़तोड़ छापेमारी

 

संबंधित समाचार