अडानी-अंबानी से जनता की जेब कटवा रहे प्रधानमंत्री मोदी, खिलाफ बोलने वालों को अमित शाह ईडी व सीबीआई का दिखाते है डर: राहुल

अडानी-अंबानी से जनता की जेब कटवा रहे प्रधानमंत्री मोदी, खिलाफ बोलने वालों को अमित शाह ईडी व सीबीआई का दिखाते है डर: राहुल

मुरादाबाद, अमृत विचार। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका वाड्रा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता का ध्यान बांटकर जनता की जेब कटवा रहे। प्रधानमंत्री अडानी-अंबानी की जेब भरने में लगे हैं। जो विपक्षी दल उनके खिलाफ बोलते हैं जो मोदी और अमित शाह ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर उनका मुंह बंद कर देते हैं। राहुल ने कहा कि मैं नफरत की दुकान बंद करने के लिए मोहब्बत का पैगाम लेकर निकला हूं। मोदी-शाह की ईडी-सीबीआइ से नहीं डरता हूं। देश की 90 प्रतिशत आबादी की भागेदारी की लड़ाई लड़ता रहूंगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संभल चौराहे पर जनता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने यात्रा की भीड़ में शामिल युवक आयुष कौशिक को अपने वाहन के बोनट पर खड़े करके अपनी बात शुरू की। आयुष को दांयी और बांयी तरह देखने के बाद नीचे देखने के लिए कहा। वह समझ नहीं पाया राहुल क्या कहना चाहते हैं। इसी बीच राहुल ने कहने लगे कि किसी भी जेब काटने के लिए ध्यान भटकाना पड़ता है। मोदी जी यही काम कर रहे हैं। कभी बॉलीवूड की बात करते हैं तो कभी कुछ और कहने लगते हैं। इसी का फायदा उठाकर अडानी-अंबानी देश को लूट रहे हैं। हवाई अड्डों पर मोदी के दोस्तों का कब्जा है। हिमाचल के सेब की खेती पर इन्हीं लोगों के हवाले कर दी गई है।

अडानी को हथियार को ठेका दे दिया गया। एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाई जा रहा है। कोई नेता बोलता है तो पीछे अमित शाह डंडा लेकर खड़े रहते हैं। उनको ईडी और सीबीआइ डरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में 50 प्रतिशत पिछड़े हैं। 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक, 15 प्रतिशत दलित, आठ प्रतिशत आदिवासी समाज की आबादी है। दो प्रतिशत अन्य शोषित समाज के लोगों को जोड़ लें। इस तरह लगभग 90 प्रतिशत लोगों की कहीं भागेदारी नहीं है। देश की सबसे बड़ी कंपनियों के मालिकों में से एक भी इस आबादी से नहीं है। न्यायालयों एवं सरकार की अन्य बड़ी संस्थाओं में इनमें से कोई नहीं है। मीडिया में भी इस आबादी की भागेदारी दिखाई नहीं देती। मनरेगा के मजदूरों की सूची में इनकी भागेदारी होती है।

इसके अलावा अन्य इसी तरह के कार्य में भागेदारी दिखाई देती है। बाकी कहीं नहीं है। भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए जातीय जनगणना कराए जाने की आवश्यकता है। इससे पता लग जाएगा कि कौन कितना है। इसी से भागेदारी भी तय होगी। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप लोगों को बहुत सोच-समझकर वोट करना है। देखना है कि आप के हक की बात कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं दो साल पहले अपनी ससुराल मुरादाबाद आई थी और अब आई हूं, लेकिन इन दो सालों में मुरादाबाद में कोई विकास नहीं हुआ। 

ये भी पढ़े :- तय समय से एक घंटा देरी से शुरू हुई भारत जोड़ों न्याय यात्रा, राहुल-प्रियंका को देखने के लिए इंतजार में रहे प्रशंसक