गठबंधन की खबर को मायावती ने बताया फेक, कहा- बीएसपी अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को एक बार फिर साफ किया कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले अपने बलबूते पर लड़ेगी और चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाहों को फर्जी खबर करार दिया।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ बसपा देश में लोकसभा का आम चुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी और दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फर्जी खबरों के अलावा कुछ नहीं। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ खासकर, उत्तर प्रदेश में बसपा के मजबूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बेचैन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बसपा का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।’’

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज: स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बोलेरो में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 10 घायल

संबंधित समाचार