अमरोहा लोकसभा सीट पर किसी एक दल का नहीं रहा गढ़, हर बार चौंकाने वाले परिणाम आए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा लोकसभा सीट,

प्रबल प्रभाकर, अमृत विचार। अमरोहा लोकसभा सीट पर 17 लाख से अधिक मतदाता 26 अप्रैल को अपने मत का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस लोकसभा सीट पर किसी भी एक दल का दबदबा नहीं रहा है। न ही किसी एक दल का गढ़ बना है। यहां के मतदाताओं ने हर बार चुनाव में चौंकाने वाले नतीजे दिए हैं।

अमरोहा जिला आम और ढोलक के लिए मशहूर है। यह शहर कमाल अमरोही, जॉन एलिया जैसे दिग्गज साहित्यकारों की धरती भी कहा जाता है। 1957 से लेकर अब तक इस लोकसभा सीट पर करीब 17 चुनाव हो चुके हैं। हर बार के चुनाव में मतदाताओं ने अलग वाले परिणाम दिए हैं। अमरोहा लोकसभा सीट पर 40 साल के बाद भी कांग्रेस का प्रत्याशी जीत नहीं सका है। जबकि समाजवादी पार्टी का भी प्रत्याशी 28 साल से नहीं जीत सका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन का प्रत्याशी दानिश अली विजय हुए थे। इन्होंने भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर को हराया था।

अमरोहा लोकसभा सीट पर दो बार भाजपा तो दो बार बसपा जीत दर्ज कर चुके हैं। 1991 के बाद इस लोक सभा सीट पर लगातार दो बार किसी भी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत सका है। यहां के मतदाता हर 5 साल बाद नया सांसद व नई पार्टी ही चुनते आ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मतदाताओं की बदौलत वर्ष 1991 में भाजपा ने यहां से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1996 में सपा से प्रताप सिंह सैनी, फिर 1998 में भाजप से चेतन चौहान, 1999 में बसपा से राशि अल्वी, 2004 में निर्दलीय हरीश नागपाल, 2009 में रालोद से देवेंद्र नागपाल ने जीत दर्ज की थी।

फिर 2014 में भाजपा से कंवर सिंह तंवर, 2019 में बसपा से कुंवर दानिश अली सांसद है। यहां मतदाताओं ने किसी भी पार्टी को लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं करने दी। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस-गठबंधन ने अभी तक इस लोकसभा सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि भाजपा ने तीसरी बार कंवर सिंह तंवर पर अपना भरोसा जाता है। उधर, बहुजन समाज पार्टी ने दानिश अली के पार्टी छोड़कर चले जाने के बाद गाजियाबाद के डसना निवासी डॉ. मुजाहिददीन को प्रत्याशी बनाया है। सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद चुनावी समीकरण पर चर्चा लोगों के बीच शुरू हो जाएगी।

वर्ष 1991 से लेकर अब तक ये रहे सांसद  

  • वर्ष       सांसद                       पार्टी
  • 1991   चेतन चौहान               भाजपा
  • 1996   प्रताप सिंह सैनी            सपा
  • 1998   चेतन चौहान                भाजपा
  • 1999   राशिद अल्वी                बसपा
  • 2004   हरीश नागपाल              निर्दलीय
  • 2009  देवेंद्र नागपाल                 रालोद
  • 2014  चौधरी कंवर सिंह तंवर      भाजपा
  • 2019  कुंवर दानिश अली            बसपा
    नोटः यह परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट से लिए

 

लोकसभा क्षेत्र में विधानसभावार मतदाता

  • विधानसभा क्षेत्र    मतदाता
  • अमरोहा         311651
  • नौगांवा सादात     330935
  • मंडी धनौरा         347793
  • हसनपुर         370432
  • गढ़मुक्तेश्वर         352343
  • कुल मतदाता          17,13,154
  • पुरुष मतदाता         906789
  • महिला मतदाता     806318
  • ट्रांस्जेंडर          57

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : भाजपा की बैठक पर टिकी है टिकट के दावेदारों की नजर, रूठों को मनाने की होगी बड़ी चुनौती

संबंधित समाचार